प्रदेश महिला मोर्चा ने किया नए प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसावल का अभिनन्दन

विशाल वैभव ।

एनडीए सरकार में मिला महिलाओं को उचित सम्मान : डॉ दिलीप जायसावल

पटना। बिहार भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायस्वाल का जोरदार स्वागत किया गया। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित इस अभिनन्दन और स्वागत समारोह मे राज्यसभा सांसद सह महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. धर्मशीला गुप्ता भी उपस्थित रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के भूमि सुधार और राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए की सरकार में महिलाओं को उचित सम्मान एवं आदर मिला है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह है कि राज्य में बिहार महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष को 20 सूत्री में जगह देने का काम किया गया साथ ही राज्य में महिलाओं को 20 सूत्री से लेकर राज्यसभा तक नामित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा एवं विधानपरिषद सदस्य आदरणीय निवेदिता सिंह उपस्थित रहे।डॉ जायसावल ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज महिलाए आत्मनिर्भर बन रही हैं और लगातार आगे बढ़ रही है।कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री मीना झा, शोभा सिंह, भारती सुमन, उपाध्यक्ष सरोज जयसवाल, श्रीमती कुमकुम देवी, अंजनी निषाद, सरला रजत, मंत्री सीमा पांडे, शशि बलदिहार, मीडिया प्रभारी कुमारी बसुधा, मुख्यालय प्रभारी श्रीमती चिंता ओझा , कार्यालय प्रभारी माला सिन्हा, रीता सिंह, कोषाध्यक्ष, रागनी रानी, रजनी जयसवाल, प्रवक्ता प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी एवं जिला अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।

You may have missed