एक बार फिर जदयू जिलाध्यक्ष चुने गए अजय कुमार सिंह, कार्यकर्ताओं में हर्ष

दिवाकर तिवारी ।

सासाराम। जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश कार्य समिति ने रोहतास के जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह पर एक बार फिर अपना भरोसा जताया है। जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अजय कुमार सिंह को रोहतास जिले का पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिससे प्रदेश कार्यकारिणी के इस फैसले पर जिले के जदयू कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। इस आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता अलख निरंजन ने कहा कि जदयू जिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष के इस निर्णय का स्वागत करती है और यह विश्वास रखती है कि अजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड सफलता के नए आयाम तय करेगा।

अजय सिंह कुशवाहा एक साफ सुथरे व बेदाग छवि के व्यक्ति हैं और इनका राजनीतिक अनुभव भी काफी लंबा रहा है। जिसका लाभ पार्टी को मजबूती से मिलेगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में जय कुमार सिंह, अशोक कुमार, वशिष्ठ सिंह, प्रमिला सिंह, सिकंजय सिंह, पप्पू पटेल, विनोद कुशवाहा, असलम अंसारी, धनंजय भाई पटेल, राजेश सोनकर, संतोष शुक्ला, प्रमोद पटेल, कृष्णा पटेल, राज सोनी, पप्पू सोनी, नेहा नटराज, निखिल जय सिंह, रजनीश पटेल, मुन्ना पटेल, उषा पटेल, बनारसी पटेल, संदीप कुमार गिरी, मुस्तफा अहमद वीरेंद्र गौड़, रूपेश चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुशवाहा, संजय वर्मा, राजेश पाटीदार, प्रमोद पटेल, मुन्ना कुशवाहा, विकास सिंह, दीपक चौबे सहित व्यवसाई, बुद्धिजीवी आदि कई वर्गों के गणमान्य लोग शामिल हैं।

You may have missed