शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ मोहर्रम,पुलिस एवं प्रशासन रहे चौकन्ने

संतोष कुमार,

रजौली- नगर पंचायत समेत प्रखण्ड क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मोहर्रम त्यौहार सम्पन्न हुआ।इस दौरान एसडीओ आदित्य कुमार पीयूष एवं एसडीपीओ गुलशन कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।साथ ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में संदिग्ध स्थानों पर पुलिस बल भी मुस्तैद दिखाई दिए।इस्लाम धर्म में मुहर्रम को गम का महीना माना जाता है।मुहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है।7 जुलाई 2024 को मुहर्रम का महीना शुरू हो चुका है।मुहर्रम महीने का दंसवा दिन बहुत ही खास होता है।मुहर्रम बकरीद के 20 दिन बाद मनाया जाता है।इस्लाम धर्म के लोगों के लिए यह महीना बेहद खास होता है।इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी।हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। उनकी शहादत की याद में मुहर्रम के महीने के दसवें दिन को लोग मातम के तौर पर मनाते हैं।जिसे आशूरा भी कहा जाता है।इस दिन मुस्लिम समाज के लोग आसपास के क्षेत्रों में जुलूस निकालते हैं।साथ ही जुलूस में लोग तरह-तरह के कला का प्रदर्शन भी करते हैं।एसडीओ ने बताया कि रजौली समेत पूरे अनुमण्डल क्षेत्र में शांतिपूर्ण रूप से त्यौहार मनाया गया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीडीओ संजीव झा एवं सीओ मो गुफरान मजहरी के अलावे जगह-जगह पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलों की पर्याप्त संख्या में मौजूद रहें।