मोहर्रम का ताजिया मिलान शांति पूर्ण संपन्न।

चंदन मिश्रा,

शेरघाटी।शहर के विभिन्न मोहल्ले से बुधवार को
पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण ताजिया मिलान किया गया। मिलान में शामिल धर्मावलंबी या अली जा हुसैन के मातमी उदघोष के साथ नगर में रूट के साथ आगे बढ़ते गए। अलग अलग झंडे और पारंपरिक हथियार के साथ भ्रमण किया। ताजिया मिलान जुलूस में भारत का तिरंगा झंडा भी देखा गया। शांति और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रत्येक रूट में तैनात रही। भीड़ के साथ निगरानी करते हुए आगे बढ़ी। एएसपी डॉक्टर के रामदास लगातार जायजा लेते रहे। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि ताजिया मिलान शांति पूर्ण संपन्न हो गया। स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने पर्व को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है।