विवेक ठाकुर के सांसद बनने से नवादा का विकास होगा-गगन

संतोष कुमार .

प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन एवं रजौली भाजपा परिवारनों ने दिल्ली संसद भवन से शपथ का कार्यक्रम एलईडी टीवी के माध्यम से लाईव देखा।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हम सभी नवादा वासियों के स्थानीय कर्तव्यनिष्ठ सांसद विवेक ठाकुर ने भी शपथ लिया। विवेक ठाकुर के शपथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाया। और अपने सांसद को बधाई शुभकामनाएं भी दिया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि विवेक ठाकुर नवादा सांसद निर्वाचित होते ही विकसित नवादा के संकल्प के साथ कार्य करना शुरू कर दिया है। विवेक ठाकुर हर क्षेत्र में नवादा को अग्रिम स्थान मिले इस दृष्टि से दृढनिश्चय के साथ केन्द्र सरकार के मंत्रियों से मिलकर पत्र के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र के विकास संबंधी समस्याओं के संबंध में अवगत कराकर अंतिम रूप देने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहे है।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि विवेक ठाकुर एक ऐसे सांसद के रूप में नवादा को मिले है।जो सदैव आम-आवाम के लिए एक भाई,सेवक,सर्व धर्म,सर्व समाज,प्रबुद्धजनों को साथ लेकर तन्मयता के साथ कार्य करेगे। विवेक ठाकुर के नवादा सांसद बनने से हम सभी आह्लादित उत्साहित है कि नवादा के आम-आवाम को एक कर्मयोगी,विकास के प्रति समर्पित रहने वाले सांसद मिले है।इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा,वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेन्द्र प्रसाद दीवान,नवीन कंधवे,मंडल कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार,दीपक राय,रंजेश कुमार,शशि रंजन भाजपा परिवार ने लाइव प्रसारण देखा।