भाजपा टिकारी दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में भाजपा का शिष्टमंडल दल ग्राम संडा का किया दौरा

विश्वनाथ आनंद।
टिकारी( बिहार )- भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में भाजपा का शिष्टमंडल दल ग्राम संडा का दौरा किया.मालूम हो कि उक्त ग्राम निवासी राजेश्वर शर्मा का आकस्मिक निधन विगत दिन दिनांक 17मई 2024 को हो गया था. स्व राजेश्वर शर्मा मंडल अध्यक्ष टिकारी उत्तरी के अध्यक्ष कुंदन शर्मा के पूज्य पिता थे.स्व राजेश्वर शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में एक थे ,जो ग्राम के हर कार्य में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया करते थे.इनके निधन को अपूरणीय क्षति के रूप में भाजपा परिवार के लिए देखा जा रहा है ,जो की निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है.

शिष्टमंडल दल में प्रदेश भाजपा के वरीय नेता सह अधिवक्ता मुकेश कुमार, मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान , मंडल महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार,वरीय भाजपा नेता शशि प्रियदर्शी, उक्त ग्राम निवासी सह भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, सरपंच रामदयाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजीव शर्मा, शक्ति केंद्र प्रमुख कामदेव सिंह, रामबालक शर्मा, नवल शर्मा, जयराम शर्मा, अमरेश शर्मा सहित मृतक के बड़े पुत्र संजय शर्मा आदि लोग घर पर जाकर परिजनों से मिलकर साहस, धैर्य देने का कार्य किया और मृत आत्मा की शांति हेतु 02मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना किया. इस दौरान काफी संख्या में उपस्थित थे.