संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन

चंद्रमोहन चौधरी ।

नगरपरिषद बिक्रमगंज के उत्तरी आस्कामिनी नगर में शुक्रवार को किया गया अखंड संगीतमय रामचरितमानस पाठ का आयोजन। नगरपरिषद बिक्रमगंज के उत्तरी आस्कामिनी नगर में बनारस के विद्वतजनों के द्वारा अखंड संगीतमय रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें जजमान की भूमिका हरेराम ओझा ने निभाया। गुरुवार की रात आरती व पूजा के उपरांत विद्वतजनों द्वारा संगीतमय रामचरितमानस पाठ का शुभारंभ किया गया।

जो शुक्रवार की सुबह नौ बजे संपन्न हुआ। रामचरितमानस पाठ संपन्न होने के उपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। जिसमें में सौकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर मुक्ति नाथ पांडेय, पार्थ सारथी पांडेय, संतोष भंडारी, शक्ति कुमार शोले, कामेंद्र सिंह, राजू सिंह सहित कई लोग शामिल थे।