जिले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कोषाध्यक्ष- सह- उपाध्यक्ष बने मनोज कुमार सिंह

गजेंद्र कुमार सिंह ।

जिले के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन नीलम देवी के पति है मनोज कुमार सिंह।

शिवहर— जिले में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा- 1897 के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह के द्वारा शिवहर जिले के माधोपुर निवासी स्वर्गीय सुशील सिंह के पुत्र व जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन नीलम देवी के पति मनोज कुमार सिंह को बिहार प्रदेश का कोषाध्यक्ष -सह-उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश के कोषाध्यक्ष-सह-उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर मनोज कुमार सिंह ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि आपके दिए गए निर्देशों का पालन करूंगा। तथा संगठन विस्तार एवं कोष संग्रह हेतु सक्रिय योगदान दूंगा।

श्री सिंह ने बताया है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ- 1897 के राष्ट्रीय संरक्षक है डॉक्टर कर्ण सिंह ,जो जम्मू कश्मीर से है तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार के हैं। एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर दिनेश प्रताप सिंह है जो मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से है।
श्री सिंह ने बताया है कि समाज के असहाय एवं गरीबों के मदद हेतु अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समर्पित है। मनोज कुमार सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश के कोषाध्यक्ष -सह-उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।