ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस ने की एनडीए प्रत्याशी के समर्थन की घोषणा

धीरज ।

गया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चित्रांश संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बहुआर चौरा स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बैठक के दौरान सबसे पहले जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा व चित्रांश अरविंद चरण प्रियदर्शी को संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई दी है। इस बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की स्थिति पर चर्चा की है। इसके बाद में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी हम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि सभी दलों ने कायस्थों को ठगने का काम किया है।

लेकिन, एनडीए के शासनकाल में ही ईडब्ल्यूसी के माध्यम से समाज के फारवर्ड तबके को 10 फीसदी आरक्षण देने का काम किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सात मार्च को शहर के चांद चौरा इलाके में स्थित मैत्री गार्डेन में कार्यक्रम आयोजित कर एनडीए प्रत्याशी का स्वागत किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान जिलेभर से चित्रांश परिवार जुटेंगे। मौके पर चित्रांश रंजन सिन्हा, कुमुद रंजन, प्रभात शंकर उर्फ सुनील सिन्हा, रंजन कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, राहुल सिन्हा, राजीव रंजन सिन्हा, मनोज कुमार सिंहा, नीरज कुमार, सुमित कुमार सिन्हा, राहुल कुमार, सुजीत कुमार अम्बष्ट, वेद सिन्हा, शेखर कुमार, नलीन कुमार सिन्हा, रतन कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दीपक कुमार, शशि भूषण सिंह, शुभम कुमार सिन्हा, रंजन कुमार सिन्हा, सुधीर कुमार वर्मा, विजय कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, विश्व रंजन सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, प्रभात सिन्हा, प्रशांत सिन्हा समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।