डीह रजौली के पवन पाण्डेय बने जिला सलाहकार समिति

संतोष कुमार,रजौली

 

भारत सरकार के केंद्रीय युवा मामले और खेल कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा डीह रजौली निवासी पवन कुमार पाण्डेय को समाजिक सेवा,युवा कार्य,शिक्षा,संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र संगठन से सन्दर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति के रूप में नामित किया गया है।इस नए जिम्मेदारी के फलस्वरूप पवन पाण्डेय ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के एक ईमानदार कार्यकर्ता के तौर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिह ठाकुर के विश्वास को बनाये रखूंगा।वहीं केंद्रीय नेतृत्व का दिल की गहराई से उन्होंने आभार व्यक्त किया।साथ ही नई जवाबदेही मिलने पर मंडल भाजपा रजौली के कर्मठ व मेहनती अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन,जिला मंत्री इन्दु देवी,जिला मंत्री निशा भारती,जिला सोशल मीडिया संयोजक गुड्डू राय, दीपक राय,नूनू राजवंशी,अजय सिंह,विनोद आर्या,गुंजन पाण्डेय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।