100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल कराना – विवेक ठाकुर

धीरज गुप्ता

गया के बोधगया विधानसभा अंतर्गत टनकुप्पा प्रखंड के ग्राम पंचायत गजाधरपुर के ग्राम देवसारणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थी पत्र, प्रशस्ति पत्र वितरित कर लाभार्थियों से संवाद किया है।विवेक ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को लाभ मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है। मोदी की गारंटी की गाड़ी जन जन तक जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जानकारी दे रही है।विवेक ठाकुर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल कराना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई है।इस दौरान विवेक ठाकुर के साथ पूर्व सांसद रामजी मांझी, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार, जिला मंडल अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, संजय दास, मुरारी सिंह, किशोर सिंह, सौरभ सिंह, सुधीर सिन्हा इत्यादि लोग मौजूद रहे हैं।