महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान-गगन

संतोष कुमार।

प्रखंड अंतर्गत बजरंगबली चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में रजौली भाजपा परिवारजनों ने भाजपा कार्यालय से निकलकर पद यात्रा करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला हाथ में लिये हाट चौक चौराहा पर पहुंचकर नीतीश कुमार का पुतला दहन कर नीतीश कुमार शर्म करो,नीतीश कुमार इस्तीफा दो,नीतीश कुमार महिलाओं का अपमान करना बंद करो का नारा लगाया।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद में जिस तरह से महिलाओं के प्रति अमर्यादित,अश्लील बाते करे जिसका दिमाग फोरवर्ट हो गया है।क्या उसे बिहार को लीड करने का अधिकार है।नीतीश कुमार ने जो बेशर्मी दिखाई जिस तरह की गंदी बाते की उसके बाद उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।ऐसे लोग भारतीय राजनीति के नाम पर कलंक है.और मुख्यमंत्री तो छोड़िये मुझे लगता है कि उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए और जो लोग नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे थे उन्हें सोचना चाहिए कि वो देश के साथ क्या करना चाहते हैं।

मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि रजौली भाजपा परिवारजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का कड़े शब्दों में निन्दा करती है। महिलाओं के प्रति ओछी टिप्पणी एवं घृणित मानसिकता वाले नीतीश को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है,उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।इस मौके पर भाजपा जिला प्रवक्ता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,संजय कुमार अधिवक्ता,जिला मंत्री इंदू देवी,अमावां मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,महामंत्री संतोष वर्मा,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,वीरेन्द्र प्रसाद,मनोज बरहपूरिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,पवन कुमार पांडेय,देवेन्द्र प्रसाद दीवान,सोशल मिडिया गुड्डू राय,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर चौधरी,नवीन कंधवे,अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष जावेद अंसारी,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामभजन प्रसाद, रूपेश धनराज,मानदेव तूरिया,अशोक साव,हरिनंदन राजवंशी, संजय कुमार बंटी,सुरेश सिंह,बब्लू पंडित,रवि सिंह, सुबोध साव,दीपक कुमार दीपू,शशि रंजन,नीरज कुमार मंटू,पप्पू सिंह,आकाश कुमार दर्जनों भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।