माली (मालाकार) कल्याण समिति की बैठक संपन्न, अकोढ़ी गोला के प्रखंड अध्यक्ष बने सनोज तो संझौली के अरबिन्द ‌

चंद्रमोहन चौधरी ।

रोहतास जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार को माली मालाकार कल्याण समिति अकोढ़ी गोला एवं संझौली प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में प्रखंड इकाई का गठन किया गया। मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष संतोष भंडारी ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं की उत्थान के साथ समाज उत्थान के पक्ष में भी हमें चिंतन करने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर बढ़ाने के लिए समाज को नई दिशा देने का पक्षधर बना होगा। अपने गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए उसके अनुरूप जीवन यापन करने की आदतें समाज के लोगों को डालनी होगी।

इसके संदर्भ में उन्होंने भारत की प्रथम महिला अध्यापिका सावित्रीबाई फुले एवं देश के महान सामाजिक सचेतक ज्योतिबा फुले के जीवन चरित्र को वर्णित किया। औरंगाबाद जिला अध्यक्ष बैजनाथ मालाकार तथा कार्यकारिणी सदस्य विनोद प्रसाद, अनिल माली एवं उपेंद्र मालाकार ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन का महत्व एवं समाज के गौरवशाली इतिहास का बोध कराने का काम किया। वर्तमान परिवेश में संस्कार के साथ शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने इसे समृद्धि के लिए आवश्यक बताया। इसके साथ ही प्रखंड इकाई की गठन की गई। जिसमें अकोढ़ी गोला प्रखंड संरक्षक गंगा प्रसाद, अध्यक्ष सनोज मालाकार, उपाध्यक्ष रविंद्र भगत, सचिव उपेंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल माली एवं मीडिया प्रभारी अमित कुमार सहित 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। वही संझौली प्रखंड में संरक्षक परशुराम भगत, अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश्वर माली, सचिव रामबचन भगत एवं मीडिया प्रभारी गुप्तेश्वर भगत को मनोनीत किया गया। सभी नव मनोनीत अधिकारी एवं सदस्यों को जिला अध्यक्ष संतोष भंडारी द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया।