चंद्रयान 3 सफल लैंडिंग कर इसरो के वैज्ञानिकों ने नया इतिहास रचा-विनय कुशवाहा

DHIRAJ .

गया।राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता प्रदेश के सचिव विनय कुशवाहा ने ईसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इस देश के महान वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर सफल लैंडिंग कराकर दुनिया का पहला देश बनाने का गौरव हासिल किया है।देश के 140 करोड़ जनता इसरो के वैज्ञानिकों को धन्यवाद देती है। राजद के युवा नेता जयप्रकाश शर्मा ने भी इसरो को वैज्ञानिकों को महान कार्य के लिए साधु बाद दिया है।
पार्टी के नेता वीरेंद्र गोप, विजय कुमार सिन्हा, चुन्नू वर्मा, सतेन्द्र पांडे, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र कुमार वर्मा, अजय वर्मा, बब्बन भारती, पवन कुमार वर्मा, आदि नेताओं ने भी चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर इसरो को वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया है।