विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन ने सम्मान समारोह में सिविल सर्जन को किया सम्मानित- प्रदीप शर्मा ll

विश्वनाथ आनंद
गया( बिहार /झारखंड)- विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन रामगढ झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार के दिन स्थानीय होटल मनोहर रेसिडेंशि के सभागार मे लगभग संध्या 7 बजे रामगढ सदर हॉस्पिटल के सिविल सर्जन प्रभात कुमार को सम्मान समारोह में बुके देकर सम्मानित किया गया. वहीं उपस्थित लोगों ने उज्वल भविष्य कि कामना ईश्वर से किया. बताते चलें कि रामगढ सदर हॉस्पिटल को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. पूरे झारखंड राज्य मे समुचित व्यस्था व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान देकर नवाजा गया है. इस संबंध में संस्था के प्रदीप शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा के अर्थक प्रयास से व प्रभात कुमार सिविल सर्जन के मेहनत से सम्भव हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि ये सरेह दोनो को जाता है. इसी तरह अनेकानेक वक्ताओं ने अपना- अपना विचार रखा. कार्यक्रम का संचालन महेश मिश्रा ने किया .वही धन्यवाद ज्ञापन श्याम शर्मा ने किया. सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होने वालों में प्रदीप कुमार शर्मा, विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश के मुख्य महासचिव व विप्र फाउंडेशन के झारखंड प्रदेश महासचिव व हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि इला रानी पाठक, विश्व ब्राह्मण संघ के संरक्षक नवीन पाठक, छावनी परिषद कि नामित सदस्य कीर्ति गौरव, जिलाध्यक्ष महेश मिश्र तथा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामभगत शर्मा, राज कुमार प्रसाद , रमण शर्मा, अरविंद पांडे, रामानन्द मिश्र , कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा का नाम शामिल है