आज भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के जिला महामंत्री शहीद विजय सिंह की हत्या पर श्रद्धांजलि सभा सह धरना कार्यक्रम किया गया।

संवादाता,

आज भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद के जिला महामंत्री शहीद विजय सिंह की हत्या पर श्रद्धांजलि सभा सह धरना कार्यक्रम किया गया। धरना सह श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि विजय सिंह की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगा। धरना को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि एस टी इ टी, सी टी ई टी एवं टी ई टी अभ्यर्थियों की लड़ाई भाजपा लड़ती रहेगी उनकी आवाज बन कर बिहार के नौजवानों को नौकरी का वादा याद दिलाते रहेगा। छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि बिहार के भ्रष्टाचारी उपमुख्यमंत्री को सदन से सड़क तक हटाने की मांग पार्टी करते रहेगा‌ पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी ने कहा कि इस राज्य के मुखिया रावण की तरह अताताई हो गए हैं, भाजपा के कार्यकर्ता इनके लंका में आग लगाने का काम करेगा। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह रमन ने कहा कि इस राज्य में भाजपा के आंदोलन को कुचलने का जो कुसित प्रयास किया जा रहा है वह कभी सफल नहीं होगा भाजपा राज्य के नागरिकों के हित के लिए लड़ते रहेगा‌। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों राज्य कर्मी का दर्जा एवं वित्तरहित शिक्षकों को अनुदान देना पड़ेगा इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता हर कुर्बानी के लिए तैयार है। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह सरकार बिहार के अहित में जो डोमिसाइल नीति समाप्त किया है उसको पूनः लागू कराने के लिए सरकार से लड़ती रहेगी। पूर्व अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि बिहार सरकार के दमनकारी नीति का भाजपा कार्यकर्ता मुंहतोड़ जवाब देगी। पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी बिहार के गद्दी पर बैठाने का कार्य किया है उनको उतारने का भी काम करेगी। पूर्व अध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस प्रकार अताताई धनानंद का खत्मा हुआ था उसी प्रकार नीतीश कुमार का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। धरना को संबोधित करने में वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, रमाकांत सिंह सोलंकी, सुबोध सिंह, आनंद शंकर, अजीत सिंह, राणा प्रताप डब्लु, राकेश सिंह,राणा जसवंत सिंह, श्रीनिवास सिंह,उपाध्यक्ष चैतेन्द्रनाथ नाथ सिंह,अनु सिंह, तारा देवी, महामंत्री विवेक सिंह, धर्मेंद्र साह शत्रुघन भक्त, मंत्री अर्जुन सिंह, राजेश सिंह, मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, मीडिया प्रभारी बलवंत सिंह, विनीत कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह, उमाकान्त पांडेय,संजय सिंह नगर अध्यक्ष राजेश फैशन,कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह,अजय मांझी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, इन नेताओं ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रंजन यादव ने किया धन्यवाद ज्ञापन वरीय जिला उपाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में युवा मोर्चा अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह आई टी सेल जिला संयोजक निशांत राज,,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मेराज खान, एस सी मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राम, महामंत्री शत्रुघ्न चौधरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पप्पू चौहान, महामंत्री रामजी चौहान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अशोक कुमार,ददन सिंह,जितेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष मीरा देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा,अनुरंजन कुमार, सुशील कुमार सिंह, अनूप यादव विकी कुमार भरत माझी ममता मिश्रा,सहित जिले के सभी मण्डल के अध्यक्ष ,महामंत्री एवं वरिस्ठ कार्यकर्ता शामिल के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस धरना में शामिल हुए और सभा को संबोधित किया।