देश के बहुसंख्यक हिंदुओं के साथ कांग्रेस करती रही है भेदभाव:डॉ प्रेम कुमार

धीरज गुप्ता,

गया। पूर्व कृषि मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से एकतरफा कानून बनाकर देश की बहुसंख्यक हिंदुओं को नीचा दिखाते आ रही है। बहुसंख्यक हिंदुओं की अनदेखी करना और मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। कांग्रेस पार्टी वोट बैंक की खातिर मुस्लिम समाज को खुश करते रही है। वही सिख,पारसी,जैन बौद्ध,यहूदी,ईसाई आदि धर्मों को इनकी कोई चिंता नहीं। 1950 में ही देश में समान नागरिक संहिता/यूसीसी कानून बन जाना चाहिए था। पूर्व प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू ने 1950 में हिंदू मैरिज एक्ट बनाया था। 1991 में पूजा स्थल का कानून से हिंदुओं के मंदिरों पर अधिकार खत्म किए। 1992 में माइनॉरिटी कमिशन एक्ट बनाया। 1995 में कांग्रेस ने बफ्फ एक्ट में बदलाव किया। 2010 में एफसीआरए विदेशी चंदे के लिए कानून बनाया। 2012 में राइट टू एजुकेशन से मदरसे को बाहर रखा। आज वही कांग्रेसी समान अधिकारों वाले समान नागरिक संहिता/यूसीसी का विरोध करने में लगी है। जनता को भरमा और भड़का कर कांग्रेस दोहरी नीति अपना रही है।