भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष का बिक्रमगंज में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

चंद्रमोहन चौधरी ।

भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी का बिक्रमगंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे पटना से चलकर बिक्रमगंज के अजीत आडोटोरियम में मौर्य शक्ति के तत्वावधान में आयोजित सम्राट अशोक की जयंती और नोखा, सासाराम के कार्यक्रमों में शामिल होने जा रहे थे, इसी क्रम में शहर के आरा रोड में रिषू राज होटल के पास भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री डा मनीष रंजन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं तेंदुनी चौक के पास पूर्व विधायक राजेश्वर राज के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया। तेंदुनी चौक के पास कतार में खड़े सैकड़ों लोगों से प्रदेश अध्यक्ष बारी – बारी फुलों का माला लिए। इसके उपरांत अजीत आडोटोरियम के लिए रवाना हो गए। मौके वीर कुंवर सिंह महाविद्यालय कई कर्मियो ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। भाजपा नेता सह व्यापार मंडल अध्यक्ष जवाहर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी का बैंड बाजा, फूल माला, बुके व भगवा अगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश्वर सिंह, प्रो बलिराम मिश्र, मदन प्रसाद वैश्य, नगर परिषद के पूर्व सभापति रबनवाज खान, पैक्स अध्यक्ष विजय राय, पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद सिंह, गरूड़ मिश्र, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश मिश्र, अरबिंद भारतीय, बीरेंद्र सिंह, गोपेश प्रसाद, अरबिंद पांडेय, भोला कुमार, सिकंदर सिंह, सुनिल सिंह, राजबल्लम सिंह, बबन यादव, भागवत यादव, प्राचार्य डॉ० सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रो०अरविंद सिंह, बलवंत सिंह, वीर बहादुर सिंह, अनिल सिंह, अखिलेश सिंह, दिनेश कुमार, कुमार विवेक, रमेश सिंह, रवि प्रकाश, रोहित तिवारी, भाजपा नेता सुनील सिंह, रामाशंकर सिंह, भीम पांडेय, मनोज तिवारी, गुडु सिंह, मनोज कुमार, मंगल कुमार, वार्ड ललन चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।