होली के रंग अपनों के साथ मनाया -गगन

संतोष कुमार ।

बजरंगबली चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी रजौली मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि आज हम सब भाजपा परिवारजनों ने एकजुटता के साथ अपनत्व,प्रेम, सौहार्द के साथ एक-दूसरे को अबीर, गुलाल,मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास के साथ होली मनाया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक होली गीत,अबीर, गुलाल एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्साह के साथ होली मिलन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।पारंपरिक होली गीत सुन कार्यकर्ता झूमते हुए होली मिलन कार्यक्रम का आनंद लिया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि आज होली के पर्व में एक और तौहफा त्रिपुरा,नागालैंड एवं मेघालय की देवतुल्य जनता ने विधानसभा चुनाव में शानदार,जानदार प्रदर्शन के साथ वहां के देवतुल्य मतदाताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं,समर्थकों को दिया है।सभी भाजपा परिवार एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाते पारंपरिक होली गीत पर ठुमका लगा कर उत्साह पूर्वक होली मनाया।ये जीत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मंत्र सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास की जीत है।ये जीत श्रेष्ठ भारत,विकसित भारत,सशक्त भारत,आत्मनिर्भर, आत्मसंबल भारत की जीत है।इस दौरान लोक-गायक दिनेश पांडेय एवं उनके समस्त टीम ने अच्छा प्रस्तुति-करण कर कार्यकर्ताओं को झूमा दिया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि ये तीनों राज्यों के मतदाताओं,समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत है।इस मौके पर मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, युवा मोर्चा पवन कुमार, दिलीप कुमार द्वीप, रंजन कुमार बब्लू, महिला मोर्चा इंदु देवी, रेखा देवी,विमल राजवंशी, दिनेश पांडेय,सुनील कुमार, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र राजवंशी, रूपेश धनराज,अमावां मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, मुन्ना सिंह,मनोज बरहपूरिया,मनीष कुमार, वीरेंद्र प्रसाद,नुनू राजवंशी, मुसाफिर चौधरी, ललन कुमार दिनकर,संजय कुमार बंटी बब्लू पंडित, रामभजन प्रसाद, राजु कुमार,अमन कुमार, मुन्ना चंद्रवंशी,मनीष सोनी,विनोद आर्या,सैकड़ों भाजपा परिवारजन उपस्थित थे।