साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सदस्यों ने साथ मिलकर काम करने का निर्णय

धीरज ।

गया। शहर के बहुआर चौरा मुहल्ले में शनिवार को ग्लोबल कायस्थ्य कांफ्रेंस जिला कमेटी की समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष चित्रांश संजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई है। इस बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई है।इस मौके पर लाल बहादूर शास्त्री बचत एवं साख स्वावलम्बी सहकारी समिति लिमिटेट के संस्थापक चित्रांश वीरेंद्र कुमार सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में आर्थिक रुप से कमजोर चित्रांश परिवारों के उत्थान के लिए छात्रवृति, कन्या विवाह योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन संस्था कर रही है। उन्होंने ग्लोबल कायस्थ क्रांफ्रेंस जिला कमेटी के सदस्यों को इसके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक कायस्थ परिवार की बेटी को कन्या विवाह योजना के तहत संस्था द्वारा अनुदान दिया जाएगा। इस अवसर पर लाल बहादूर शास्त्री बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड तथा ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के सदस्यों ने साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया। ताकि आर्थिक रुप से कमजोर अधिक से अधिक चित्रांश परिवार के लोगों को इसका लाभ उपलब्ध कराया जा सके। बैठक के दौरान ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए होली के बाद जिलास्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बैठक में बीते दिनों संस्था द्वारा किए गए कार्यों पर भी चर्चा की। मौके पर चित्रांश प्रभात शंकर उर्फ सुनील कुमार सिन्हा, चित्रांश सुनील कुमार सिन्हा उर्फ रिंकू, चित्रांश नवीन कुमार सिन्हा, चित्रांश सुजीत कुमार अम्बष्टा उर्फ बबलू सिन्हा, चित्रांश अरविंद कुमार सिन्हा, चित्रांश मनोज कुमार सिन्हा, चित्रांश शशि कुमार सिन्हा, चित्रांश रंजन श्रीवास्तव, चित्रांश जितेंद्र कुमार सिन्हा, चित्रांश सुमित कुमार, चित्रांश राजीव रंजन सिन्हा, चित्रांश सुनील सिन्हा आदि मौजूद थे।