श्री धरणीधर (10+2) विद्यालय के प्राचार्य कक्ष व कार्यालय कक्ष का फीता काटकर किया

विश्वनाथ आनंद ।
टेकारी (गया बिहार )- गया जिला के टिकारी प्रखंड अंतर्गत केसपा ग्राम स्थित श्री धरणीधर +2 विद्यालय में क्षेत्रीय विधायक सम्मान समारोह, प्राचार्य कक्ष एवं कार्यालय कक्ष का उद्घाटन समारोह आयोजित किया। सर्वप्रथम विधायक डॉ अनिल कुमार ने विद्यालय के संस्थापक स्वामी धरणीधराचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया,एवं विद्यालय परिसर को हरा-भरा रखने के लिए एक वृक्ष लगाया। वही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ललन शर्मा ने स्थानीय विधायक डॉ अनिल कुमार को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया। वही छात्राओं ने स्वागत गान गायन कर सभी को दिल जीत लिया। डॉ अनिल कुमार ने प्राचार्य कक्ष एवं कार्यालय कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक ने कहा कि चहारदीवारी के बिना विद्यालय अधूरा होता है। मैं इस विद्यालय के चहारदीवारी का कार्य इसी वर्ष पूर्ण करूंगा। समाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि सरकारी उपेक्षा के बावजूद विद्यालय परिवार सीमित संसाधन में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जो अन्य विद्यालयों के लिए एक उदाहरण है। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में विजय शर्मा,शालिग्राम शर्मा, सुनील चंद्रवंशी,देवेन्द्र शर्मा,सुधीर कुमार,वेंकटेश कुमार सहित सैकडों लोगों का नाम शामिल है .