छात्र जदयू के द्वारा सम्राट अशोक जी जंयती मनाई गई
![](https://i0.wp.com/newslollipop.com/wp-content/uploads/2023/03/25bcd1e4-71fb-4af3-bdf3-0b063b0b0d28.jpg?fit=960%2C1280)
धीरज गुप्ता,
गया। छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा जी की अध्यक्षता में छात्र जदयू कार्यालय नूतन नगर में महान सम्राट अशोक जी कि जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर मनाई गई है।
इस मौके पर छात्र जदयू मगध विश्वविद्यालय अध्यक्ष उत्तम कुशवाहा जी ने उनके कार्यों और उनके विचारों को याद करते हुए कहा की हम सभी युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है साथ ही उनसे हमे सीखने की भी आवश्यकता है की किस प्रकार उन्होंने भारत को अखंड भारत का स्वरूप दिया। और पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान के साथ साथ भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। मैं गया जिले के जिलाधिकारी आदरणीय एस.एम.त्यागराजन सर से आग्रह करते हुए कहना चाहूंगा की हमारा जिला जो की बुध की नगरी से जाना जाता है। जो बौद्ध धर्म के लिए सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। साथ ही बौद्ध धर्म जो की बुद्ध भगवान के आदर्शों विचारों और उनके भावों को हम सबों को अपने अंदर समाहित करने की प्रेरणा देती है उसके सबसे बड़े प्रचारक और सबसे बड़े अनुआई थे हमारे महान सम्राट अशोक। जिनकी एक भी प्रतिमा या एक भी स्मृति चिन्ह पूरे गया नगर में नही है। जो की हमारे भारत का राष्ट्रीय प्रतीक भी है। इसी संदर्भ में मैं जिलाधिकारी महोदय से आग्रह करता हूं की महान सम्राट अशोक जी की एक भव्य प्रतिमा के साथ साथ राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का गया नगर के बीचों बीच निर्माण कराया जाय ताकि उन्हें देखकर आने वाली पीढ़ी उनके अखंड भारत बनाने के कार्यों को अहिंसावादी नीतियों को, सद्भाव को , प्रजा प्रेम को , प्राकृतिक प्रेम को , समझ सके जान सके और उनके कार्य कुशलता को सिख सके।
आज उनकी जयंती पर छात्र जदयू प्रण लेती है संकल्प लेती है। की उनके विचारों को उनके कर्मों को हम सभी याद कर उसपर अमल करेंगे और जिस अखंड भारत का स्थापना उन्होंने किया था उसे आने वाले युग में हम सभी मिलकर स्थापित कर सके।
इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष रौशन कुमार, अमरजीत कुमार , गया कॉलेज अध्यक्ष कुंदन कुमार, अनुग्रह कॉलेज अध्यक्ष पिंटू कुमार , रवि , रौशन , चंद्रगुप्त , सत्यम , सौरभ , बिट्टू दास , संजय , अमित , शिवम राज , सुनील , आर्यन , रहे उपस्थित।