मग विद्वत परिषद, देवधाम, औरंगाबाद जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..

विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद (बिहार )- जिला मुख्यालय स्थित शाहपुर,शहीद नगर, औरंगाबाद मे जिला अध्यक्ष अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र के आवास पर मग विद्वत परिषद, देवधाम, औरंगाबाद की बैठक आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष योगेश कुमार मिश्र ने किया. जबकि संचालन साहित्यकारधन्नजय जयपुरी द्वारा किया गया.कार्यक्रम का श्रीगणेश श्री सूर्य नारायण पूजन के साथ प्रारंभ किया गया.उपस्थित मग परिजनों ने संगठन संचालन के लिए अपने – अपने सुझाव , मार्गदर्शन व संस्था के प्रगति के लिए अपने-अपने विचार प्रकट किया .सर्वप्रथम प्रखंड स्तरीय चुनाव कराए जाने का निर्णय एवं उसका तिथि भी निर्धारित किया गया, बैठक के दौरान प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा गया कि बैठक स्थल का चयन स्वयं कर जिला नेतृत्व को सूचित करें। हालांकि कुछ स्थानों का तिथि अंकित है जो इस प्रकार हैं.
१.बारुण प्रखंड – २८.०६.२०२५
२.देव “-०७.०७.२०२५
३.रफीगंज- दक्षिणी -दुगुल -१२.०७.२०२५
रफीगंज -उत्तरी- बांस बिगहा – १३.०७.२०२५
४.हसपुरा- – २०.०७.२०२५
५.ओबरा- ०३.०८.२०२५
६.नवीनगर- उत्तरी – १७.०८.२०२५
नवीनगर – दक्षिणी – ३१.०८.२०२५
७.गोह – ०५.०९.२०२५
८.कुटुम्बा- १४.०९.२०२५
९.दाऊदनगर- १२.१०.२०२५
१०.मदनपुर -१९.१०.२०२५
११.औरंगाबाद – २८.१० २०१५
वहीं जिले भर के सभी प्रखंडों का चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिला स्तरीय चुनाव सम्पन्न किए जाएंगे। उक्त बैठक में देव से राजेश कुमार पाठक, जयप्रकाश पाठक, मदनपुर- सच्चिदानन्द पाठक, रफीगंज – प्रवेश कुमार मिश्र,बालकिशोर मिश्र, रवीन्द्र कुमार मिश्र,गोह – अरविन्द पाठक, मनीष कुमार मिश्र, कुटुंबा – प्रदीप कुमार पाण्डेय, मिथलेश पाण्डेय,विनय कुमार मिश्र, द्वारिका मिश्र, औरंगाबाद – गुप्तेश्वर पाठक, योगेश कुमार मिश्र, धन्नजय जयपुरी, डॉ ० ओमप्रकाश पाण्डेय,अनुज बेचैन, जनार्दन मिश्र जलज, अश्विनी कुमार पाठक, अंकित कुमार मिश्र, ललित कुमार मिश्र,आयुष कुमार मिश्र, आदित्य राज, रौशन कुमार मिश्र सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है.