कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि ने कोच प्रखंड के कई गांव का किया दौरा.

IMG-20250602-WA0035

 

विश्वनाथ आनंद

टेकारी (बिहार )- कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने कोंच प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। श्री नारायण के नेतृत्व में ऐतिहासिक काबर गढ़ पर जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्थानीय पैक्स अध्यक्ष सुनील यादव ने किया।

उपस्थित जन समूह ने एक स्वर से काबर गढ़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग किया। श्री नारायण ने गढ़ पर स्थापित शिवलिंग का दर्शन किया एवं इस ऐतिहासिक स्थल की उपेक्षा पर आश्चर्य प्रकट किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को माई बहन मान योजना के विषय में जानकारी दी एवं दर्जनों महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया। उपस्थित सभी लोगों ने घर – घर झंडा अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी का ध्वज अपने घरों पर लगाया ।

 

    उसके पश्चात श्री नारायण ने आंती पंचायत अंतर्गत सिमरहुआ गांव में जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया एवं श्री नारायण ने सभी के समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। इस कार्यक्रम का संचालन मुखिया संजय यादव ने किया। उपस्थित लोगों ने घर – घर झंडा अभियान के तहत अपने घरों कांग्रेस का झंडा लहराया। 

आंती ग्राम पंचायत में मध्य विद्यालय के समीप जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य, पेय जल, सड़क, प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार और आंती को प्रखंड बनाने का मुद्दा उठाया। श्री नारायण ने सभी मुद्दा को संबंधित अधिकारियों के पास रखने का भरोसा दिलाया है, एवं 

सभी महिलाओं को माई बहन मान योजना के बारे में विस्तार से बतलाया एवं कहा कि, महागठबंधन की सरकार बनने के उपरांत सभी पंजीकृत महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रूपए प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म पीड़ित लड़की के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है, एवं कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल साबित हुई है। 

सभी उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का वादा किया।  

इस कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मो. जाकिर हुसैन ने किया।

उसके पश्चात श्री नारायण ने जहाना गांव का महादलित टोला एवं ददरेजी में घर – घर झंडा अभियान एवं माई बहन मान योजना के अंतर्गत कई महिलाओं को शामिल किया गया। इस कार्यक्रम में बृजमोहन शर्मा, टिकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान, सुनील यादव,संजय सिंह, जाकिर हुसैन, डॉ सुनील कुमार, लालदेव यादव, नीरज कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।