बिहार के नीतीश सरकार जन समस्याओं के प्रति असंवेदनशील है- सतेन्द्र नारायण .

IMG-20250603-WA0020

 

विश्वनाथ आनंद

 टिकारी (बिहार )-कांग्रेस पार्टी का घर – घर झंडा अभियान, जन आक्रोश चौपाल एवं महिलाओं को माई – बहन मान योजना से जोड़ने के लिए पूर्व जिला पार्षद सह प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सतेन्द्र नारायण ने कोंच प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। श्री नारायण ने अहियापुर में कई घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया एवं लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने अलपा गांव के महादलित टोला में ग्रामीणों ने शिक्षा की समस्या को प्रमुखता से रखा और बताया कि,यहां निकट में कोई भी विद्यालय नहीं है, हमारे बच्चों को चार किलोमीटर दूर विद्यालय जाना पड़ता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से विद्यालय के निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री से बात करने का भरोसा दिलाया है, एवं उपस्थित 

महिलाओं को माई-बहन मान योजना से जोड़ा। श्री नारायण के नेतृत्व में अमरा गांव के मांझी टोला में जन आक्रोश चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली से जुड़ी समस्याओं को रखा एवं सामुदायिक भवन की मांग किया। श्री नारायण ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि, विधानसभा चुनाव के उपरांत उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, क्योंकि वर्तमान सरकार जन समस्याओं के प्रति 

असंवेदनशील है। श्री नारायण ने लक्ष्मण बिगहा, बिकन बिगहा, कोराप ,गौरी बिगहा एवं डिहुरी गांव में भी जन समस्याओं को सुना एवं समाधान का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह से कांग्रेस का झंडा अपने घरों पर लगाया एवं उन्होंने जीविका बहनों से मिला एवं सभी उपस्थित महिलाओं को माई बहन मान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और वादा किया कि, महागठबंधन की सरकार बनने के उपरांत सभी महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 रुपया प्रदान किया जाएगा। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान टिकारी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नाथुन पासवान,बृजमोहन शर्मा, नीरज कुमार, कैलाश केसरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।