एकता संकुल संघ की बैठक में जीविका दीदियों ने मणिपुर की दीदियों से संवाद किया

मनोज कुमार ।
मणिपुर राज्य आजीविका मिशन ( एमएसआरएलएम) के अंतर्गत सामुदायिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं का गया एवं नालंदा में प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र विजिट कराया जा रहा है जो 28 अप्रैल 2025 तक चलेगा। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और प्रशिक्षण की व्यवस्था गया स्थित बिहार लोक प्रशसन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में की गई है। जीविका द्वारा प्रशिक्षण एवं परिभ्र्रमण कराया जा रहा है।जीविका द्वारा संचालित विभन्न गतिविधियों की जानकारी देने हेतु विभिन्न विषयगत कक्षाओं सहित एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया किया। प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से जीविका द्वारा जिले में संचालित विभन्न गतिविधियों की जानकारी मणिपुर के सामुदायिक सदस्यों को जानकारी दी गई। एकता संकुल संघ की बैठक में जीविका दीदियों ने मणिपुर की दीदियों से संवाद किया। संकुल संघ की अध्यक्ष शबनम खातून सहित अन्य जीविका दीदियों दीदियों ने टीम अन्न सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल संघों की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी साझा की। उन्हें बोधगया में संचालित पोषक आहार वीटामिक्स, डोभी में संचालित जे-वायर्स, अनुग्रह नारयण मगध मेडिकल कॉलेज संचालित दीदी की रसोई आदि का परिभ्रमण कराया गया अपने अनुभव सझा करते दीदियों तारीफ की। मणिपुर टीम ने दीदी की रसोई में भोजन किया एवं उन्होंने इसकी तारीफ की।
जीविका परियोजना की कार्यप्रणाली को समझने के लिए परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न विषयगत गतिविधियों जानकारी को कक्षा में लेक्चर, पीपीटी एवं वीडियो, उदाहरणों, एवं अनुभव साझा करने सहित एक्सपोज़र विजिट के मध्यम से चीजों को समझने का प्रयास किया गया है। स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, और संकुल संघों की बैठकों एवं अन्य गतिविधियों के विषय में जानकारी साझा की गई है। साथ ही सही को एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से कुछ गतिविधियों को दिखाया भी गया है।इस प्रशिक्षण में मणिपुर एसआरएलएम से प्रमुख अधिकारी, जैसे कि किरण कुमार, विपिन, दिलीप ने भाग लिया। वहीं, जीविका के टीम सदस्यों – प्रबंधक प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन विजय कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार और प्रबंधक संचार दिनेश कुमार ने भाग लिया।