पेपर लीक एवं भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ 11 अप्रैल को पटना में रैली

WhatsApp Image 2025-04-04 at 4.49.29 PM

दिवाकर तिवारी ।

आगामी चुनाव में दिखेगा सार्थक परिणाम।

सासाराम। पटना के गांधी मैदान में आगामी 11 अप्रैल को जन सुराज पार्टी द्वारा ‘बिहार बदलाव रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की चाहत रखने वाले सभी लोग इस रैली में पहुंचेंगे और इस दौरान बिहार में बदलाव की एक नई पटकथा लिखी जाएगी। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को जन सुराज के मुख्य जिला प्रवक्ता बिनोद तिवारी ने अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि बिहार में पेपर लीक और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बिहार बदलाव रैली का आयोजन हो रहा है।

https://www.youtube.com/@ManasKatha-xr3oz

बिहार में बेरोजगारी, पलायन, बढ़ते अपराध, राजनीति में परिवारवाद व जातिवाद, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, बिहार में भूमि सर्वे व स्मार्ट मीटर में लूट, भ्रष्टाचार, अफसरशाही और शराबबंदी से हो रहे नुकसान के खिलाफ बिहार बदलाव रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें रोहतास से लगभग 32 हजार लोग शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रैली की खास बात है की बिहार बदलाव रैली में शामिल होने वाले सभी रोहतासवासी अपनी-अपनी व्यवस्था पर पहुंच रहे हैं और जन सुराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा इसके लिए शहाबाद के चारों जिले में जिला इकाई के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ हीं उन्होंने कहा कि जन सुराज की बिहार बदलाव रैली ऐतिहासिक होगी और इसका परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।