धूमधाम से देवी भगवती का मंदिर में किया गया प्राण प्रतिष्ठा.

विश्वनाथ आनंद
गया( बिहार )- गया जिला के अतरी प्रखंड सीढ पंचायत के मल्हाचक गांव में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक चलने वाले देवी भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा को लेकर शुक्रवार को बैण्ड बाजे और जयकारे के साथ विधिवत पूजा पाठ कर देवी भगवती का सीढ से मल्हाचक पूरा गांव भ्रमण करते हुए देवी स्थान मंदिर में देवी मां भगवती का आगमन हुआ। इसके बाद देवी भगवती का नए मन्दिर में विधिवत पूजा पाठ कर प्राणप्रतिष्ठा किया गया जिसमें सैंकड़ों कन्याओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सीढ पंचायत के मुखिया अरुण यादव ने बताया कि शनिवार को भव्य भंडारा के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया जाएगा एवं देवी भगवती आगमन में सैंकड़ों की संख्याओं में लोगों ने भाग लिया और धूमधाम से गाजे बाजे के साथ देवी भगवती का आगमन हुआ। यात्रा में मौजूद पुष्पम कुमार, सुरेन्द्र यादव, सरुन यादव, मुन्ना यादव,पवन,नीतीश एवं अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।