डॉ. दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व में बिहार में भाजपा और अधिक सशक्त हो रही है

WhatsApp Image 2025-02-01 at 2.24.10 PM

गया के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं राजस्व भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल जी का भाजपा किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने गुलाब के बुके पुष्प, अंगवस्त्र और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।डॉ. मिश्रा ने स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व में बिहार में भाजपा और अधिक सशक्त हो रही है।

उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी संगठन मज़बूत हुआ है इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम जनता की भारी उपस्थिति रही। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ डॉक्टर जयसवाल जी का अभिनंदन किया गया स्वागत करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर अनुसूचित जाति के प्रदेश मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती भारतीय जनता पार्टी के नेता सुनील बंबईया व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पांडे आईटी सेल के संयोजक रणजीत सिंह महेश यादव बबलू गुप्ता मंटू कुमार संजय कुमार सुनील रविदास सहित भारी संख्या में नेताओं एबं कार्यकर्ता स्वागत किया ।