जीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के तहत एकदिवसीय लघु संगोष्ठी का किया गया आयोजन

विश्वनाथ आनंद ।
गया (बिहार)- गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में कॉलेज की एनएसएस इकाई, सेहत केन्द्र एवं विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की गया शाखा के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के अंतर्गत “समर्थ भारत पर्व एवं भारत का प्रभावशाली इतिहास” विषय पर एकदिवसीय लघु संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने बिंदुवार अपने विचार रखे। संगोष्ठी का शुभारंभ मंचासीन प्रोफेसर इन्चार्ज प्रो अफशां सुरैया, नैक समन्वयक डॉ. शगुफ्ता अंसारी, पीआरओ डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, कार्यक्रम संयोजक एनएसएस व सेहत केन्द्र नोडल पदाधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी, विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के संचालक प्रो. शिवशंकर गुप्ता, संस्था के बिहार-झारखंड संगठक कमलाकांत, नगर संचालक संजय किशोर, डॉ शुचि सिन्हा, प्रीति शेखर, डॉ नुद्रातुन निशा, डॉ फातिमा, डॉ सुरबाला कृष्णा, डॉ सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करके एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।

लघु संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रो. अफशां सुरैया एवं डॉ. शगुफ्ता अंसारी ने स्वामी विवेकानंद को देश के प्रभावशाली महापुरुषों में से एक बताया। डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने स्वामी विवेकानंद की महान जीवनी और मानववादी विचारधाराओं को सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके द्वारा सुझाये गये कल्याणकारी आदर्शों पर चलने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ प्रियंका कुमारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगोष्ठी की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। छात्राओं को स्वामी जी के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतारने कहा। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संजय किशोर ने भारत के गौरवशाली प्रमुख वैज्ञानिकों, स्थापत्य कला, अभियांत्रिकी, योग विद्या, ध्यान, भारतीय जैव विविधता, खजाने, आध्यात्मिक यात्रा, पुनरुत्थान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सविस्तार विचार रखते हुए स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर इन्चार्ज डॉ अफशां सुरैया ने एवं संचालन डॉ. प्रियंका कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो शिवशंकर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में डॉ. प्यारे माँझी, डॉ. प्रमिला कुमारी, कमलाकांत, निरंजन बोरो, मंजू गुप्ता, सरोज गुप्ता, मीनाक्षी सेठ, अभिषेक कुमार, सुनील कुमार, हर्षिता, जय प्रभा, शिवानी, सुप्रिया, रिमझिम, मुस्कान सहित अनेक छात्राओं की उपस्थिति रही।