डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भगवान राम लला को चरण वंदन करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की

गया जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वाराअयोध्या में भगवान श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम स्थापना दिवस भारतीय जनमानस के लिए एक ऐतिहासिक एवं अद्भुत क्षण है। इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने भगवान राम लला को चरण वंदन करते हुए अपनी श्रद्धा प्रकट की।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस दिन को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में वर्णित किया। उन्होंने भगवान राम की मर्यादा, धर्म और सत्य की स्थापना में उनकी भूमिका को स्मरण करते हुए कहा कि यह दिवस न केवल भारतीय संस्कृति की महानता को दर्शाता है, बल्कि हर भारतीय को अपने कर्तव्यों और आदर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित करता है भगवान राम के चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित की और देशवासियों के कल्याण, प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राम लला के मंदिर का निर्माण हर भारतीय के गौरव का विषय है और इससे न केवल हमारी आध्यात्मिक धरोहर सशक्त होगी, बल्कि विश्व को भी हमारी संस्कृति का संदेश मिलेगा।
इस अवसर पर अयोध्या को धर्म, संस्कृति और विकास के आदर्श स्वरूप के रूप में विकसित करने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच उन्होंने किसान वर्ग के कल्याण के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगा और यह विश्वास व्यक्त किया कि भगवान राम का आशीर्वाद देश को हर संकट से उबारकर नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। चरण वंदन और प्रेरणादायक विचार इस पावन दिवस को और भी स्मरणीय बना गए। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और आस्था का प्रतीक बनकर हमेशा स्मरणीय रहेगा।