भारतीय शिक्षण संघ जिला इकाई का बैठक हुआ सम्पन्न नव मनोनीत सदस्यों को दिया गया प्रमाणपत्र

WhatsApp Image 2024-12-29 at 4.50.29 PM

CHANDAN MISHRA.

शेरघाटी।भारतीय शिक्षण संघ जिला इकाई गया की बैठक रविवार को बाईपास रोड में एक निजी विद्यालय परिसर में किया गया। जिसमें प्रदेश इकाई से मनोनीत जिला कमिटी के नव मनोनीत अधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण पत्र और माला देकर सम्मानित किया गया। जिला इकाई के 21 सदस्यीय कमिटी सहित शेरघाटी अनुमंडल इकाई एवं फतेहपुर प्रखंड इकाई के सदस्यों को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष वृज राज के द्वारा बताया गया कि विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली संगठन के साथ नीतिगत वैचारिक मतभेद के कारण ही उससे अलग हुए हैं। समस्याओं का समाधान ही प्राथमिकता है। सचिव बिनोद लाल मेहरवार ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं। सभी प्रखंडों की इकाई सक्रिय हो गई है। सभी साथी नई ऊर्जा के साथ नए साल में में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षा विभाग का नित्य नए निर्देश प्राप्त हो रहे हैं। हमें उनके निर्देश को समझते हुए कार्यों का निर्वहन करना है। यू डायस प्लस पर नाम जोड़ने से लेकर अपार आईडी बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय पर दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन उसके गुण दोष से अवगत नहीं कराया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। जिला कमिटी में संरक्षक रामस्वरूप विद्यार्थी , अमिताभ कुमार, ललित नारायण सिंह,अध्यक्ष वृज राज, सचिव बिनोद लाल मेहरवार, कोषाध्यक्ष ई संतोष कुमार सुमन, उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, जय प्रकाश, रामाश्रय शर्मा, शशिकांत कुमार, रामदीप सिंह, सह सचिव उदय कुमार भास्कर, पूर्णेन्दु रंजन वर्मा, कौशलेंद्र कुमार, विमलेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य नित्यप कुमार, अर्जुन प्रसाद सिन्हा, ब्यूटी यादव, रविता सिन्हा, पुरूषोतम कुमार अंबष्ट, विवेकानंद कुमार, सुजीत कुमार, नरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार को शामिल किया गया है।