नरोमा अस्पताल में महिला की मौत पर स्वजनों का हंगामा

WhatsApp Image 2024-12-28 at 6.15.52 PM

CHANDAN MISHRA.

शेरघाटी।शहर के नई बाजार स्थित संचालित निजी नरोमा अस्पताल में ईलाज के दौरान शनिवार के सुबह लगभग 60 वर्षय एक महिला की मौत हो जाने के बाद स्वजनों ने हंगामा किया। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव की रहने वाली हाजरा बीबी का कूल्हा टूट गया था। जिसे इलाज के लिए शनिवार के सुबह ही ऑपरेशन हुआ था। सुबह में अचानक ऑक्सीजन की कमी हो गई। जिसके बाद उसे मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया था। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दी। उसके बाद स्वजन शव के साथ पुनः अस्पताल में आकर हो हंगामा करने लगे। मृतक के पुत्र जुनैद उर्फ पप्पू ने बताया कि कुल्हा टूट जाने के बाद इलाज के लिए मैं अपनी मां को हार्ट, बीपी, शुगर से पीड़ित थी। हमने डॉक्टर को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि कूल्हे का सफल ऑपरेशन हो गया था। अचानक मेरी मां का तबीयत सुबह बिगड़ने लगी। इसके बाद गया रेफर कर दिया गया। गया ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। साथ मे रहा कंपाउंडर भी गाड़ी से उतरकर भाग गया।

स्वजनों का आरोप है कि चिकित्सक के अनदेखी के कारण यह हादसा हुई है।इधर इस संबंध में अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय यादव ने बताया कि महिला का सफल ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के कुछ घंटे बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी जिसे गया रेफर किया गया।परन्तु गया जाने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि स्वजन के द्वारा अबतक शिकायत नहीं हुई है। लिखित शिकायत के आलोक में कार्रवाई की जाएगी।