बीजेपी नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वी जयंती मनाई

भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति के महानायक अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताबदी 100बर्ष होने पर सुशासन दिवस के के रूप में मोतिहारी के गोविंदगंज विधानसभा के नागदाहा में भव्य रूप से जयंती मनाया गया सर्वप्रथम चित्र पर माला पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सदस्य सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने की कहा देशभर के नागरिकों के लिए गर्व का अवसर है। वाजपेयी जी जो न केवल एक राजनीतिज्ञ बल्कि एक अद्वितीय कवि, कुशल वक्ता और सच्चे देशभक्त थे भारत को एक नई दिशा प्रदान की वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता ने भारत को वैश्विक पटल पर सशक्त स्थान दिलाया। मैडम त्रिपाठी ने उनके योगदानों को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताया।प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी के योगदान सर्व समावेशी विकास वाजपेयी जी का नेतृत्व “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर आधारित था। उन्होंने ग्रामीण विकास और किसानों की बेहतरी के लिए कईयोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना उनके द्वारा शुरू की गई एक ऐतिहासिक योजना है, जिसने ग्रामीण इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा।. भारत का परमाणु परीक्षण (पोखरण-II)अटल जी के साहसिक नेतृत्व में भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किए, जिससे भारत को परमाणु शक्ति संपन्न देशों की श्रेणी में स्थान मिला।
यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक था जिसने भारत को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाया आर्थिक सुधारऔर बुनियादी ढांचे का विकास वाजपेयी जी ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत सड़कों का जाल बिछाया जो आज भी भारत के आर्थिक विकास का आधार है। उनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत को तेज आर्थिक वृद्धि की राह पर अग्रसर किया। किसानों के हित में कार्य अटल जी ने किसानों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर जोर दिया और कृषि सुधारों की पहल की। उनका सपना था कि किसान सशक्त और आत्मनिर्भर बनें कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध अटल जी की कूटनीति ने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मानित स्थान दिलाया। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने की दिशा में पहल की और “बस यात्रा” के माध्यम से पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता का प्रयास किया।शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में योगदान सर्वशिक्षा अभियान और आईटी क्षेत्र में क्रांति उनके कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां थीं वाजपेयी जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन हमें सत्य, निष्ठा और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। अटल जी के कार्य आज भी हमारी राजनीति और समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। उनकी कविताएं और विचार युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करती हैं अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन और योगदान अमूल्य हैं। उनके आदर्श और उनकी दूरदर्शिता भारत की पीढ़ियों को सदा प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाएं भी साथ दिखी और अटल जी को नमन कर याद किया