कॉंग्रेस पार्टी ने गया में विशाल बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान मार्च निकाला

मनोज कुमार,
अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमिटी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्थानीय कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम से विशाल सम्मान मार्च निकाला।
सम्मान मार्च का नेतृत्व गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया।
सम्मान मार्च राजेंद्र आश्रम से शुरू होकर भगत सिंह मोड़, गांधी मैदान, रायकाशीनाथ गोलमबर, गया व्यवहार न्यायालय, समाहरणालय होते डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क स्थिति बाबासाहब सहाब प्रतिमा के समक्ष गगनभेदी नारे डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दे, अमित शाह माफ़ी मागें को बुलंद करते हुए समाप्त हुआ।
सम्मान मार्च में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, वजीरगंज विधानसभा के पूर्वप्रत्याशी डॉ शशि शेखर सिंह,टिकारी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुमंत्र कुमार, राम उदय प्रसाद, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, दीपिका सय्यार मिश्रा, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, सत्येंद्र नारायण सिंह, कुंदन कुमार, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, श्वेता सिंह यादव, रणजीत कुमार सिंह, नाथून पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी, राम नारायण सिंह, रामाश्रय सिंह, राम विनय शर्मा, पंकज पासवान, श्रीकांत शर्मा, संतोष कुशवाहा, अमरजीत कुमार, प्रधान अध्यक्षों में केदार प्रसाद, धीरज कुमार वर्मा, रामजी मांझी, वीरेंद्र कुमार वीरू, नवल किशोर शर्मा, राजेंद्र सिंह, रवि कुमार भास्कर, बालमुकुंद पांडेय, पंकज कुमार, गिरेनदर कुमार, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद नवाब, मोहम्मद ताज उद्दीन , मोहम्मद अजहरुद्दीन, शिव कुमार चौरसिया, सुनील कुमार राम, बृजेश राय,भुवन राम, शशि कपूर गुप्ता, शशि कांत सिन्हा, मुनि लाल सिंह, कुमार ओंकार शक्ति, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद ग़ालिब शंभू शरण सिंह, राम सेवक कुशवाहा, शिवनाथ प्रसाद, अर्जुन प्रसाद शिवशंकर प्रसाद, विकास कुमार यादव शैलेन्द्र कुमार वर्मा, साहिल गुप्ता, बुद्ध राम ने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर संसद में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी, संविधान निर्माता, भारतरत्न बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक, अपमानजनक टिप्पणियों से देश के संविधान को मानने वाले 140 करोड़ जनमानस में भयानक आक्रोश है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे , नेता प्रतिपक्ष लोकसभा जन मानस की आवाज राहुल गांधी, तेज ताराज सांसद कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियांका गाँधी तथा बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष संसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ संसद से सड़क तक कड़ा विरोध कर संपूर्ण देश के जिला मुख्यालयों पर कॉंग्रेसजनों द्वारा विशाल सम्मान यात्रा आयोजित कर केन्द्रीय गृहमंत्री से अविलंब इस्तीफे की मांग कर रहे हैं ।
नेताओ ने कहा कि बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान मार्च के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा जब तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सार्वजनिक रूप से माफ़ी मागें, तथा अविलंब इस्तीफा दे नहीं देते हैं, या प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटा नहीं देते।
सम्मान मार्च समाप्ति के पश्चात् ग्यारह सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम विस्तृत ज्ञापन जिला अधिकारी, गया के माध्यम से दिया गया तथा इस ज्ञापन को गया जिला कॉंग्रेस कमिटी ई मेल, ट्वीट तथा डाक के माध्यम से भी भेजने का काम किया।