जनसुराज सारथी वंदना ने लोगों की समस्याओं पर की चर्चा

-कुम्हरार विधानसभा के वार्ड 42 और 43 में जन सुराज से लोगो को जोड़ा
शुक्रवार को वंदना कुमारी (जन सुराज सारथी) ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 42और 43 अंतर्गत दिनकर चौराहा, दिनकर चौराहा मंदिर, अमरूदी गली, आरके एवेन्यू, नाला रोड, अंबेडकर कॉलोनी और राजेंद्र नगर रोड नंबर एक के लोगों के बीच जन संपर्क अभियान चलाया। जन संपर्क में लोगों का काफी उत्साह देखा गया।
लोगों ने कहा वे बेहतर नेतृत्व को अपना समर्थन देना चाहते हैं और वंदना जी सक्रिय रूप से जन संवाद चलाकर अच्छा कार्य कर रही हैं। स्थानीय लोगों में दुकानदारों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से वंदना कुमारी ने सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। वंदना कुमारी ने कहा कि आप सभी अपने अधिकारों को लेकर सजग रहे। जन सुराज ही सही मायने में जनता की समस्याओं का समाधान देगा। आप सभी के सहयोग से ही बिहार में राजनीतिक बदलाव का लक्ष्य हासिल होगा। जन संपर्क के दौरान वंदना कुमारी ने वार्ड 43 स्थित जर्जर हाल में रह रहे अंबेडकर कॉलोनी के लोगों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रु -ब -रु हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि जन सुविधाओं के नाम पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। सरकार उदासीन है। पब्लिक प्लेस पर शौचालय की कमी भी परेशानी है। इस दौरान जन सुराज का पोस्टर लगाया गया और बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान में भी लोगों को शामिल किया गया।