टिकारी में भाजपा का राष्ट्रव्यापी महा सदस्यता अभियान जारी- शिववल्लभ मिश्र

WhatsApp Image 2024-09-24 at 5.37.16 PM

विश्वनाथ आनंद।
टिकारी( बिहार )- भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से पार्टी की राष्ट्र व्यापी महा सदस्यता अभियान के तहत दक्षणी मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 267,269,270,261,272,274अनुसूसुचित टोला, अति पिछड़ा,अल्पसंख्यक, कस्बा में घर घर जाकर सदस्यता ग्रहण करवाया गया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी अनिल पासवान व मत्त्सवजीवि प्रकोष्ठ के संयोजक सह सदस्यता प्रभारी छोटन केवट ने किया। मौके पर महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र ने सभी लोगो को राष्ट्र हित में मोदी जी का सिपाही कार्यकर्ता ऑन लाइन तरीका से नमो, सरल एप के माध्यम से सैंकड़ों युवा, महिलाओं, मध्यम सीमांत किसान मजदूर को सदस्यता दिलाकर आईडी कार्ड से अवगत कराया।

इस बीच लोगो ने सदस्य बनने पर खुशी जाहिर करते हुए मोदी जी के प्रति धन्यवाद किया। इस मौके पर सदस्यता प्रवासी के रूप में शंभू नाथ केशरी, वरीय भाजपा नेता शशि प्रियदर्शी, मंत्री नीरज कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख नोनी शतीश ठाकुर, रौशन त्रिपाठी मौजूद रहे।सदस्यता लेने वाले में अनिल पासवान, सोनी देवी, गुलशन खातून, समा प्रवीण, महेंद्र दास , बिनोद ठाकुर, सुदर्शन मांझी ,रामदिप पासवान,दुलारी देवी कामेश्वर मांझी, सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है।