अपनी मांगों को लेकर सेविका -सहायिक ने दिया धरना

चंद्रमोहन चौधरी ।

अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय बिक्रमगंज पर धरना दिया। गौरतलब हो कि सेविका सहायिका संघ का अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 09 अक्टूबर से लगातार अनिश्चितकाल हड़ताल जारी है। अपने हड़ताल के समर्थन में सेविका सहायिकाओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया।

धरना का नेतृत्व बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ के उपाध्यक्ष रेखा देवी ने की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार दोनों के द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। सेविकाओं को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दिया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर 08 नवंबर को विधानसभा घेरने के लिए बिहार की सभी सेविकाओं को पटना चलने की अपील की। धरना में मुख्य रूप से लालती देवी, भागमनी देवी, ललिता देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी क्रांति देवी, गीता देवी, प्रियंका देवी , रेखा देवी, विंदु देवी , रेनू देवी, जयश्री देवी, अंजु देवी, शर्मा देवी, अंजु कुंवर, ममता देवी, सुभद्रा देवी सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी सेविका व सहायिका उपस्थित थीं।

You may have missed