भाजपा परिवारों ने रजौली में मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम सुना-गगन

संतोष कुमार ।

रजौली मंडल के बूथ नंबर-283 पर प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को एलईडी टीवी के माध्यम से मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपा परिवारजनों ने एक साथ सुना।
रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हमारे मंडल महामंत्री सह बूथ अध्यक्ष संतोष वर्मा के साथ,भाजपा के स्थानीय सदस्यों,गांव- मोहल्ले के सैकड़ों लोगों एवं मंडल कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ओजस्वी संबोधन हम सबों ने सुना।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि आज के दिन प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश के 11 लाख बूथों पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ विषय पर वर्चुअल संवाद के माध्यम से आम-जनों से जुड़े। मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा है कि इतने वृहद रूप में बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है।
मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि आज के संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता की भी मौजूदगी रही।प्रदेश मंत्री धर्मशीला गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के बीच प्रधानमंत्री मोदी का संवाद कार्यक्रम को सुनने का काम किए। साथ ही उन्होंने आगामी 29 जून को लखीसराय के गांधी मैदान में देश के गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा कार्यक्रम में पहुंचने के लिए स्थानीय भाजपा साथियों व सर्मथकों से निवेदन की। मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आम-जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने अपने नौ वर्ष के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अग्रिम पंक्ति में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ कार्य किया है।
मंडल अध्यक्ष गगन ने कहा कि इस वर्चुअल संवाद सफल कार्यक्रम के लिये अपने बूथ अध्यक्ष संतोष वर्मा, सुनील कुमार के प्रति विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। दोनों साथियों ने पार्टी के कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में अपनी महत्ती भूमिका अदा की है। साथ ही मंडल अध्यक्ष गगन ने अपने मंडल के समस्त वरिष्ठ अभिभावकों, पार्टी साथियों एवं आम-जनमानस के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष सह महामंत्री संतोष वर्मा, सुनील कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,पवन कुमार पांडेय, संजय कुमार अधिवक्ता,उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,नुनू राजवंशी,दीवान जी,मुसाफिर चौधरी, कारू राम,विमल राजवंशी,नवीन कुमार, रंजीत कुमार, इंदू देवी, विनोद आर्या,विजय आर्या,मनोज राजवंशी, लल्लू कुमार,मनीष कुमार, वीरेन्द्र प्रसाद,सीताराम प्रसाद, मिथिलेश राजवंशी,न्यूटन कुमार के अलावे सैकड़ों स्थानीय लोगों ने संवाद को सुना।