लोकतंत्र की जननी, संघर्ष, परिवर्तन की भूमि बिहार से विपक्षी एकजुटता का हुआ शंखनाद

मनोज कुमार सिंह ।
लोकतंत्र की जननी, संघर्ष परिवर्तन की भूमि बिहार में देश की सबसे पुरानी पार्टी देश की आजादी से लेकर सभी आंदोलनों की अगुआई तथा देश का चौहमुखि विकास कराने वाली कांग्रेस पार्टी सहित भारत के 15 विपक्षी दलों के दर्जनों नेताओ ने चट्टानी एकता प्रदर्शित कर अगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा, आर एस एस की सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद किया ।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, गया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, प्रद्युमन दुबे, शिव कुमार चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, आदि ने कहा की सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, देश की आवाज राहुल गांधी, सहित विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेताओ का पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर पाटलिपुत्र की धरती पर भव्य स्वागत किया।
पटना एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम सहित सम्पूर्ण शहर हजारों तोरण द्वार, होडिंग, बैनर से पटा हुआ था, तथा सभी विपक्षी दलों के सुप्रीमो की तस्वीर से चप्पे, चप्पे लगा हुआ था, जो आपसी एकजुटता प्रदर्शित करता है ।
बिहार के कोने कोने से आए कांग्रेस पार्टी के नेता , कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम तक सभी चौक चौराहे पर बजा, गाजा तथा गगनभेदी नारो से गूंज रहा था,तथा फूल, की वर्षा अपने प्रिय नेता राहुल गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़गे, सहित सभी नेताओ पर कर रहे थे।
गया से हजारों की संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई, कांग्रेस सेवादल, इंटक, महिला कांग्रेस, सहित सभी प्रकोष्ठ, सभी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के नेता कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट से सदाकत आश्रम तक के कार्यक्रम में शामिल हुए।
राहुल गांधी ने कांग्रेस का डी एन ए बिहार को बताते हुए कहा की बिहार के लोग भारत जोड़ो यात्रा से सभी जगहों पर सबसे आगे नजर आए तथा सक्रिय रहे।
मल्लिका अर्जुन खड़गे ने बिहार की जीत से संपूर्ण भारत में विपक्षी एकता की जीत होने की बाते कह कर बिहार को देश के सबसे राजनीति उर्वरा भूमि बताने का काम किया।
राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव जी ने कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा, कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इशारों, इशारा में राहुल गांधी जी की शादी, बारात, नेतृत्व वाली बाते कह कर सबको खूब अहलादित किया।