जिले के समाहरणालय मैदान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने किया विशाल जनसभा को संबोधन

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर —-जिले के समाहरणालय मैदान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक सभा को संबोधित किया तथा बताया ,बिहार राज्य का स्थिति तो ठीक नहीं है लेकिन यहां का मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के ख्वाब देख रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समाहरणालय मैदान में अपने भाषण के दौरान उन्होंने बताया तथा इस चिलचिलाती धूप में आए हुए जनता को अभीभावन किए किये। इस कार्यक्रम में सांसद रामा देवी एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ में सीतामढ़ी मोतिहारी जिले के कई विधायक मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरे देश में 4:50 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया, उसी तरह उत्तर प्रदेश में प्रभु श्री राम का भी मकान देने का काम किया।
अब बिहार की बारी है बिहार में सीता मईया का भव्य घर बनेगा। आज दुनिया में हमारे देश की डंका बज रही है यह सिर्फ मोदी जी का देन है। हमारी सरकार को बने हुए 9 साल पूर्ण हो गए। हमारे देश की 9 साल पूर्व 124 करोड़ की आबादी थी। जो आज 140 करोड़ से अधिक हो गया है।
आज सबसे दुनिया में हमारी आबादी ज्यादा है। मोदी जी ने जीएसटी एम नोट बंदी लाकर आज दुनिया के पांचवें स्थान पर हमारे देश को पहुंचाने का काम किया है। हमारे देश में 81 करोड़ लोग जनधन खाता का लाभ ले रहे हैं किसानों को हर साल 6 हजार देने का काम मोदी जी ने किया ।
हमारी सरकार 80 करोड़ देशवासियों को खाना पहुंचाने का काम कर रही है। भाजपा के ही सरकार ने नीतीश कुमार को पांच बार मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जो मुख्यमंत्री भाजपा के साथ-साथ बिहार के जनता को भी ठगने का काम किया है आप लोग सहयोग 2024 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी और विकास की गंगा बहेगी।
कार्यक्रम में चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद ,रीगा विधायक मोतीलाल प्रसाद,पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा, पूर्व विधायक नगीना देवी,जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ,जिला मंत्री राधा कांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी सहित प्रदेश के कई भाजपा नेताओं, कई विधायकों ने कार्यक्रम को संबोधित किया तथा 2024 में पुनः नरेंद्र मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सांसद रमा देवी ने ने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2005 में महिला, पिछड़ा ,अति पिछड़ा, दलित, महादलितो को आरक्षण दिलवाया था, मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज, मुफ्त इलाज ,देश को सर्वोत्तम बनाना ,घर-घर रसोई गैस इत्यादि सुविधाएं दी गई है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी ,बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय तेली महासभा सह बिहार प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष संपूर्ण वैश्य समाज सह भाजपा नेता डा राम बहादुर प्रसाद गुप्ता,भाजपा जिला महामंत्री व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी, भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह, भाजपा जिला युवा अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री विकास सिंह, महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष नंदन गुप्ता, जिला मंत्री आदित्य कुमार सिंह , अंजली देवी, मनोज कुमार, ललन कुमार पूजा मोबाइल दुकान आदि ने संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव कुमार पांडे के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आम जनता पहुंचे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए थे।