महान स्वतंत्रता सेनानी राजेंद्र बाबू की आदम कद प्रतिमा वजीरगंज प्रखंड एवं रामअनुग्रह उच्चविद्यालय परिसर में स्थापित हो

मनोज कुमार ।

महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, जन_ जन में लोकप्रिय राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन से संपूर्ण मगध वासी मर्माहत एवम शोकाकुल है।
आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी संगठन के राज्य प्रतिनिधि डा अमर सिंह सिरमौर, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष तपेश्वर पूरी, मो आफताब आलम खान आदि स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह जी के मीरगंज, वजीरगंज स्थित आवास पर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा परिजनों से मुलाकात किया।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओ ने कहा की राजेंद्र बाबू 15 वर्ष के उम्र से ही अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने 11 महीना गया केंद्रीय कारा में सजा भी काटे थे। राजेंद्र प्रसाद सिंह जी वजीरगंज इलाके में शिक्षा के अलख जगाने हेतु मीरगंज में राम अनुग्रह उच्च विद्यालय की स्थापना के साथ, साथ वहां के शिक्षक के रूप काफी लोकप्रिय थे।
नेताओ ने राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से वजीरगंज प्रखंड कार्यालय एवम् राम अनुग्रह उच्च विद्यालय के प्रांगण में राजेंद्र प्रसाद सिंह का आदम कद प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी किया।
नेताओ ने कहा की उनके परिजनों ने नीतीश सरकार की तारीफ करते हुए कहे की उन्हे राज्य सरकार द्वारा मरणोपरांत राजकीय सम्मान देकर सम्मानित करने से हम सभी परिवार गौरवान्वित महसूस किया।
नेताओ ने कहा की राजेंद्र बाबू का सपना , वजीरगंज प्रखंड के जन,जन में शिक्षा का अलख जगाने हेतु उनके परिजन हमेशा तत्पर रहेंगे।

You may have missed