बीडीओ ने किया गणना प्रपत्र इंट्री का भौतिक सत्यापन….

IMG-20250708-WA0016

 

रिपोर्ट – चंद्रमोहन चौधरी

काराकाट प्रखंड क्षेत्र धनहरा पंचायत के पड़सर में सुपरवाइजर कलस्टर पर चल रहे गणना प्रपत्र इंट्री का भौतिक निरीक्षण बीडीओ काराकाट राहुल कुमार सिंह ने किया। बीडीओ के द्वारा प्रत्येक पंचायत में जाकर गणना प्रपत्र अपलोड की जानकारी ली जा रही है और अपलोडिंग में तेजी लाने हेतु सख्त निर्देश दिया जा रहा है। इस क्रम में बीडीओ पड़सर क्लस्टर पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा संबंधित सुपरवाइजर एवं बी एल ओ को गणना प्रपत्र में तेजी लाने हेतु निर्देश दिया गया। मौके पर सुपरवाइजर सह श्रम परावर्तन पदाधिकारी काराकाट देवाशिष सिंह शिक्षक संजय सिंह, कार्यपालक सहायक विकास कुमार एंव बी एल ओ उपस्थित थे।