सरकार महिलाओ को पंचायती राज में पचास प्रतिशत आरक्षण देने वाले देश का पहला राज्य बिहार है

MANOJ KUMAR.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाए जा रहे जिले के प्रखंडों में महिला संवाद यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने आए नगर प्रखंड के ग्राम पंचायत रसलपुर के डुमरी गांव में मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा,मगध प्रमंडल आयुक्त डॉ सफीना ए एन,डीएम डॉ त्याग राजन एस एम ने जीविका दीदी के बीच में महिला संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के बीच में चलाए जा रहें योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जीविका समूह से कहा कि सरकार महिलाओ को पंचायती राज में पचास प्रतिशत आरक्षण,सरकारी नौकरियों में एवं अन्य विभागों में आरक्षण देने वाले देश का पहला राज्य बिहार है।
स्वयं सहायता समूह से उन्हें जानकारी प्राप्त की और हर हाल में होने वाले कठिनाइयों को दूर करने का अश्वासन दिया।आयुक्त ने महिलाओं को समूह में ज्यादा से ज्यादा जुड़कर लाभान्वित की बात की। डीएम डॉ त्याग राजन एस एम ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त नवीन कुमार,एडीएम परितोष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्लय श्रीवास्तव,जीविका डीपीएम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी,जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री के सदस्य सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जितेंद्र कुमार सहित संकड़ो महिला शामिल थे।