टिकारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57 वीं पुण्यतिथि

WhatsApp Image 2025-02-11 at 7.11.46 PM

विश्वनाथ आनंद .
टेकारी( बिहार)- भारतीय जनता पार्टी टिकारी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता व हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 57वी पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्य किया। लोगो ने उनके याद में पंडित उपाध्याय अमर रहे, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद की नारा बुलंद किया।

इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य शशि प्रियदर्शी, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, पूर्व मंडल महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र, पूर्व आईटी सेल सुमित कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख पंकज शर्मा,रविशंकर उर्फ प्रिंस, राजकुमार पासवान, अर्जुन सिंह, कृष्णा सिंह, सिंधु जैन, माया सिंह, रामचंद्र सिंह, छोटन केवट,उदय कुमार, रामनिवास ठाकुर, महेश कुमार, सहित दर्जनों लोगो का नाम शामिल है।