भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा को लेकर घोड़ा व गाजे बाजे जयकारें के साथ निकला गया भव्य कलश यात्रा.

विश्वनाथ आनंद
गया (बिहार )-अतरी प्रखंड सीढ पंचायत के मल्हाचक गांव में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक चलने वाले देवी भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह भागवत कथा को लेकर बुधवार को घोड़ा एवं गाजे बाजे और जयकारे के साथ भव्य कलश यात्रा निकली। इसका उद्घाटन कथावाचक आचार्य मिथलेश जी एवं सीढ पंचायत के मुखिया अरुण यादव ने विधि वत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सैंकड़ों की संख्या में कन्याओं और महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर मल्हाचक गांव भ्रमण करते हुए शिवाला पर,आजाद नगर होते हुए पैमार नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरी किया। इसके बाद कलश यात्री महिलाओं ने पुनः भ्रमण करते हुए देवी स्थान मंदिर में कलश को स्थापित किया। दिन बृहस्पतिवार को देवी निमंत्रण,शुक्रवार को सीढ से देवी आगमन ,एवं शनिवार को भव्य भंडारा के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया जाएगा। कलश यात्रा में चकरा पंचायत के मुखिया अजय कुमार निराला, नरावट पंचायत के मुखिया रेखा देवी एवं प्रतिनिधि संतोष यादव , सुरेन्द्र यादव,सरुण यादव,टूटू कुमार,धीरेन्द्र यादव,,सतेन्द्र यादव,एवं अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे।