गोलबारी व मारपीट के मामले में पूर्व मुखिया गिरफ्तार, काफी संख्या में कारतूस और अंग्रेजी शराब बरामद

चंद्रमोहन चौधरी,
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर मठिया गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुई विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट हो गई। जिसमें 7 लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच कर पूर्व मुखिया मदन सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि पूर्व मुखिया के घर से राइफल साफ करने की सामग्री, 315 बोर के 80 जिन्दा कारतूस, अवैध हथियार तथा थ्री एक्स रम के दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। वहीं अभियुक्त प्रभुनाथ सिंह पिता गोगा सिंह के घर से एक दो नाली बंदूक, 19 राउंड 12 बोर के जिंदा कारतूस तथा अभियुक्त आकाश कुमार के घर से180 एम एल के 9 पीस 8 पीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जख्मी में शामिल मनोज कुमार पिता निर्मल कुमार सिंह गोली लगने से जख्मी हो गए है। जबकि सोनू कुमार पिता सुरेंद्र सिंह, विकास कुमार पिता रामाकांत सिंह, कमलेश कुमार पिता रामाकांत सिंह, राजवंश सिंह पिता स्व. रामप्रसाद सिंह, आकाश कुमार पिता शशिकांत सिंह लाठी डंडे की चोट से जख्मी हो गये है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में पूर्व मुखिया मदन सिंह सहित दोनों पक्ष से 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अन्य लोगों रामकृपाल सिंह, पिता रामशरण सिंह, शोभनाथ सिंह पिता सुरेन सिंह, रामजी सिंह पिता विपिन सिंह, राजवंश सिंह पिता स्व. राम प्रसाद सिंह, विकास कुमार पिता रामाकांत सिंह, कमलेश कुमार पिता रामाकांत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी दल में शामिल बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार मंडल, अरबिन्द कुमार सहित सभी सशस्र बल के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।