आगामी 1 फरवरी 2025 को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की रैली की तैयारी को लेकर किया गया अहम बैठक

विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार )- आगामी 1 फरवरी 2025 को गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए की विशाल रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व भाजपा के पदाधिकारीयो ने संयुक्त रूप से भाजपा कार्यालय में अहम बैठक किया . यह बैठक भाजपा पूर्वी जिला के अध्यक्ष विजय कुमार मांझी की अध्यक्षता में और पश्चिमी जिला के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू के संचालन में बैठक आहूत किया गया। जिसमें गया जिला के सभी वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारीगण, और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आज के बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने कहा कि पूरे बिहार में एनडीए लहर चल रहा है गया के गांधी मैदान भाजपा कार्यकर्ता पाट देगा गया रैली ऐतिहासिक होगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पश्चिमी प्रेम प्रकाश चिंटू ने कहा कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी एनडीए नेताओं को भब्य स्वागत किया जाएगा गया जिला संगठन के द्वारा कार्यकर्ताओं का उत्साह से लगता है कि ऐतिहासिक एनडीए का रैली होगा।
बैठक में एनडीए की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक चर्चा और रणनीति बनाई गई। पूर्व सांसद हरि मांझी और रामजी मांझी ने रैली की अहमियत पर प्रकाश डाला और कहा कि यह रैली न केवल गया बल्कि पूरे बिहार में भाजपा और एनडीए के लिए एक नई दिशा तय करेगी। क्षेत्रीय प्रभारी धनराज शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस रैली में शामिल करने के लिए काम करें।बैठक के दौरान, लघु प्रकोस्ट के प्रभारी शंभू केसरी एबं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने जनता तक एनडीए के संदेश को पहुंचाने और इस रैली को जनसैलाब में बदलने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। नेताओं ने इस रैली को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क अभियान, सोशल मीडिया प्रचार और क्षेत्रीय संवाद बैठकों का आयोजन करने की योजना बनाई।गया के गांधी मैदान में होने वाली यह रैली एनडीए के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां पार्टी के शीर्ष नेता जनता को संबोधित करेंगे और बिहार के विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। बैठक में मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
इस रैली की सफलता से एनडीए के प्रति जनता का विश्वास मजबूत होगा और आगामी चुनावों में गठबंधन को और मजबूती मिलेगी। गांधी मैदान, गया 1 फरवरी को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से खचाखच भरा होगा, यह सभी की आशा और विश्वास है। आज के बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता प्रेम प्रकाश चिंटू जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव पप्पू चंद्रवंशी रंजन कुमार सिंह जिला मंत्री कमल सिन्हा सुधांशु मिश्राविनोद सिंह धर्मेंद्र यादव त्रिमोहन मोहनी प्रदेश का समिति सदस्य संतोष सिंह राजेश चौधरी संजू सांव गया जिला पूर्व महामंत्री मंजय सिंह दयानंद गिरी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष करुणा कुमारी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष देवानंद पासवान पुरुषोत्तम कुमार कार्यलय मंत्री राजेश कुमार सत्यशील दिवाकर कुमार मंडल अध्यक्ष अमित पासवान दिलीप कुमार धर्मेंद्र गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज लोहानी सहित अन्य लोगों उपस्थित हुए कार्यक्रम आरंभ होने के पहले दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी बाबासाहेब अंबेडकर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के चित्र पर माला पुष्प चढ़ा कर आरंभ किया गया l