जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के अध्यक्ष बने शुभ नारायण साह तो महिला प्रखंड अध्यक्ष बनी शर्मिला कुमारी

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर— जिले में जन सुराज पार्टी अध्यक्ष बना रहे हैं जिसमें प्रखंड कार्यवाहक समिति की घोषणा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संविधान निर्माण समिति के सदस्य एवं अधिवक्ता जयराम सिंह के द्वारा की गई और संचालन रूपेश कुमार सिंह अध्यक्ष जन सुराज जिला-शिवहर के द्वारा किया गया।संविधान सभा की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से संविधान सभा की बैठक में पार्टी संविधान के प्रारूप एवं विषय के संबंध में सीधा संवाद स्थापित कर उनके विचारों को जाना गया एवं उनके विचारों को सम्मान देने की बात कही गई।रूपेश कुमार सिंह अध्यक्ष जन सुराज जिला -शिवहर द्वारा प्रखंड कार्यवाहक समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारीयों के नामों की घोषणा की गई जिसमें शुभ नारायण साह को प्रखंड अध्यक्ष, शर्मिला कुमारी को महिला अध्यक्ष, सुजीत कुमार को युवा अध्यक्ष, सुनील कुमार को संगठन महासचिव, आफताब आलम को मुख्य प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष,रूबी देवी को उपाध्यक्ष सहित प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारीयों एवं प्रखंड कार्यवाहक समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में जिला कार्यवाहक समिति के पदाधिकारी महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा त्रिवेदी, जिला संगठन महासचिव रामकृष्ण कुमार जिला युवा अध्यक्ष तमामुद्दीन,उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह, पृथ्वीनाथ बैठा, हरिशंकर महतो जिला सचिव सुधीर गुप्ता, जिला अभियान समिति सदस्य आसिफ इकबाल जिला कार्यवाहक समिति सदस्य सरोज झा, गगन देव कुशवाहा, गंगा दयाल मिश्रा सत्येंद्र सिंह , रवि रंजन मिश्र, नवल किशोर सिंह,शंकर प्रसाद सिंह, दिग्विजय सिंह, बिंदेश्वर महतो, सुशील सिंह ललन प्रसाद सिंह ब्रजेश कुमार पांडेय, मदन राम,शंभू सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिला जन सुराज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
डुमरी कटसरी प्रखंड के जन सुराज प्रखंड कार्यवाहक समिति के सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं रूपेश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष जनसुराज शिवहर के द्बारा किया गया।

 

You may have missed