राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता

विशाल वैभव ।

जिला खेल पदाधिकारी, कार्यालय पटना
खेल भवन-सह-व्यायामशाला, बाजार समिति रोड, राजेन्द्र नगर, पटना – 800 016

प्रतियोगिता के सबसे तेज धावक औरंगाबाद के सुभाषु कुमार बने।

पटना, 23.09.2024। राज्य स्तरीय (अन्तर्जिला) विद्यालय बालक अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 100 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक औरंगाबाद के सुभाषु कुमार (11.17 सेकेण्ड) जीतकर प्रतियोगिता का सबसे तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त किया। इस स्पर्धा का रजत पदक गया के रविकान्त कुमार (11.55 सेकेण्ड) तथा कांस्य पदक एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र के सरताज अंसारी (11.72 सेकेण्ड) ने जीता।
खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन गया के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत तथा 1 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में अपनी बादशाहत कायम रखी।पाटलिपुत्र खेल परिसर में सोमवार को प्रतियोगिता के ट्रैक स्पर्धाओं में सबसे लंबी दूरी की दौड़ 3000 मीटर का स्वर्ण पदक वैशाली के रंजन राज (8ः49ः37 सेकेण्ड), रजत पदक गया के रोहित कुमार (9ः26ः97 सेकेण्ड) तथा कांस्य पदक भागलपुर के राज सिन्हा (9ः34ः53 सेकेण्ड) ने जीता। वहीं 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक गया के रोहित कुमार (1ः58ः33 सेकेण्ड), रजत पदक भागलपुर के निर्मल कुमार (1ः58ः73 सेकेण्ड) तथा कांस्य पदक गया के रौशन कुमार (2ः01ः17 सेकेण्ड) ने जीता।

सिवान के अतुल कुमार ने 1.68 मीटर ऊँची छलांग लगाकर ऊँची कूद स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का रजत पदक भोजपुर के राजु कुमार (1.65 मीटर) तथा कांस्य पदक भागलपुर के राजकुमार (1.65 मीटर) ने जीता। चक्का फेंक स्पर्धा का स्वर्ण पदक गया के देवराज ने जीता जबकि इस स्पर्धा का रजत पदक जमुई के कुमार विश्वजीत पाल ने तथा कांस्य पदक नालंदा के विप्लो पाण्डे ने जीता।
ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी ने विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार, राकेश कुमार, निर्मल कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार सिंह, मनोज कुमार, सुधांशु रंजन, सुरज कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may have missed